Uttarakhand School Holiday: इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल ..

देहरादून/ऊधमसिंह नगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने 29 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 अगस्त को सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद लगातार हो रही वर्षा […]

देहरादून/ऊधमसिंह नगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने 29 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

30 अगस्त को सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

लगातार हो रही वर्षा और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर में शनिवार, 30 अगस्त 2025 को सभी कक्षा 1 से 12 तक संचालित राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

डीएम ने जारी किया आदेश

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि यह निर्णय छात्रहित और बाल्यहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सख्त अनुपालन के निर्देश

डीएम ने सभी तहसीलों, शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला सूचना अधिकारी को मीडिया के माध्यम से इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है ताकि अभिभावक और छात्र समय रहते जानकारी प्राप्त कर सकें।

Also Read This

एक्शन: एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के आदेशों पर 150 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध एवं अनधिकृत भू-विन्यास के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत देहरादून के रानीपोखरी...

बड़ी खबर: ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का किया ऐलान

देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके पूर्व OSD से जुड़े मामले में कार्रवाई और देहरादून में नकदी व आभूषण बरामद होने की...

Related Posts