मौसम अपडेट: खराब मौसम का अलर्ट जारी। दिए ये निर्देश..

देहरादून। उत्तराखंड में खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 5 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और […]

देहरादून। उत्तराखंड में खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 5 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने, तेज वर्षा, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

इसके साथ ही 6 और 7 मई को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और नैनीताल जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इस स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण ने सभी जिलों में आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत नामित सभी अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, असामान्य मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए हैं।

प्राधिकरण ने सभी जिलों से कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts