बड़ी ख़बर: आज फिर दून कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज बृहस्पतिवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और तेज हवाओं को लेकर […]

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज बृहस्पतिवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना भी बनी हुई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 जून तक प्रदेशभर में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जबकि 7 जून से 10 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में कृषि और यात्रा से जुड़े लोगों को मौसम को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts