Uttarakhand Accident News: रोडवेज बस और स्कूल वैन की भिड़ंत। 6 लोग घायल

उत्तरकाशी, 15 अक्टूबर 2025 —नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा टल गया। दोबाटा के पास रोडवेज बस और एक स्कूल वैन में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कूल वाहन में सवार 14 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।  हादसा दोबाटा के पास, बड़ा हादसा टल गया जानकारी के […]

उत्तरकाशी, 15 अक्टूबर 2025नीरज उत्तराखंडी 
उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा टल गया। दोबाटा के पास रोडवेज बस और एक स्कूल वैन में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कूल वाहन में सवार 14 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।

 हादसा दोबाटा के पास, बड़ा हादसा टल गया

जानकारी के अनुसार, यह हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर दोबाटा के पास हुआ।
स्कूल वैन में कुल 30 बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस ने वैन को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन संभलकर ड्राइवर ने वाहन रोका जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

108 सेवा से सभी घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल आपातकालीन सेवा 108 को सूचित किया।
घायल बच्चों और बस में सवार दो यात्रियों को सीएचसी बड़कोट (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट) लाया गया।
सभी घायलों का इलाज चल रहा है और सौभाग्य से किसी की हालत गंभीर नहीं है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

हादसे की सूचना मिलते ही बड़कोट पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया, लेकिन बाद में हाईवे पर आवाजाही सामान्य कर दी गई।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts