मौसम अलर्ट: आज दून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट , इस दिन तक रहेगा बारिश का दौर जारी ..

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और […]

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

25 अगस्त को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 अगस्त को भी उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा।

अन्य जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बिजली चमकने के साथ-साथ तेज दौर की बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त तक पूरे उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। खासकर पर्वतीय जिलों में लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

एक्शन: एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के आदेशों पर 150 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध एवं अनधिकृत भू-विन्यास के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत देहरादून के रानीपोखरी...

Related Posts