मौसम अपडेट : उत्तराखंड में तेजी से बदल रहा मौसम, गर्मी से होंगे बुरे हाल

उत्तराखंड में मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है,जहां कुछ दिन पहले तक फरवरी के पहले 2 सप्ताह तक गर्म कपड़ों की ज्यादा जरूरत थी, वही 15 फरवरी के बाद से जैसे ही मौसम ने करवट बदली तब लोगों ने गर्म कपड़े दूर कर दिएl मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में […]

उत्तराखंड में मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है,जहां कुछ दिन पहले तक फरवरी के पहले 2 सप्ताह तक गर्म कपड़ों की ज्यादा जरूरत थी, वही 15 फरवरी के बाद से जैसे ही मौसम ने करवट बदली तब लोगों ने गर्म कपड़े दूर कर दिएl

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में तापमान 5 से 7 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है,वहीं पर्वतीय इलाकों में 8 से 10 डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना रहेगीl

साथ ही आने वाले जो सप्ताहा हैं उनमें मौसम शुष्क रहेगा, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के कारण जो अधिक ऊंचाई वाले इलाके हैं उनमें बर्फ से पिंघलेगा, जिससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ेगा l इसको देखते हुए मौसम विभाग ने हिमस्खलन की भी चेतावनी जारी की हैl

वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं।

Also Read This

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज; हत्या की साजिश का भी दावा

देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ जालसाजी, मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने...

अंकिता भंडारी केस: AAP का CBI कार्यालय पर प्रदर्शन, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तराखंड ने 15 अक्टूबर को देहरादून में सीबीआई कार्यालय पहुंचकर...

Related Posts