मौसम अपडेट : सात जिलों में बारिश की भारी संभावना, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के 7 जिलों में 3 दिन तक तेज गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ की ऊंची चोटियों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही मौसम में हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है।  Weather Update, Weather Update Uttarakhand, […]

उत्तराखंड के 7 जिलों में 3 दिन तक तेज गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ की ऊंची चोटियों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही मौसम में हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। 

Weather Update, Weather Update Uttarakhand, Weather Dehradun, weather update Haridwar,Uttarkashi weather Update, Chamoli weather Update 

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के लिए आज 28 फरवरी से दो मार्च तक यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है।

28 फरवरी और 01 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों के साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

Weather Update, Weather Update Uttarakhand, Weather Dehradun, weather update Haridwar,Uttarkashi weather Update, Chamoli weather Update 

दो मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह का मौसम रह सकता है। शेष इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। तीन मार्च को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts