बिग मौसम अपडेट: दून समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी। अगले पांच दिन बरसात के नाम..

देहरादून। उत्तराखंड के चार जिलों — देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत — में बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने और तेज बौछारों के साथ बारिश के कई दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अगले पांच […]

देहरादून। उत्तराखंड के चार जिलों — देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत — में बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने और तेज बौछारों के साथ बारिश के कई दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

अगले पांच दिन बरसात के नाम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यलो अलर्ट वाले जिलों के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं, जिससे भूस्खलन और जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

देहरादून में तापमान बढ़ा, लेकिन भारी बारिश की संभावना बरकरार

राजधानी देहरादून में बुधवार को हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बृहस्पतिवार को देहरादून में गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। तापमान में हल्की गिरावट आने की भी संभावना जताई गई है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है। साथ ही प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ₹6 हजार की रिश्वत लेते फायर अधिकारी गिरफ्तार

कोटद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को कथित...

ब्रेकिंग: मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से झटका। गिरफ्तारी और मुक़दमा रद्द की याचिका खारिज

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी और मुकदमा निरस्त करने संबंधी याचिका...

Related Posts