CBSE 10th Result 2026: कब आएगा सीबीएसई रिजल्ट! यहां देंखे सबसे ताज़ा अपडेट  

CBSE Class 10th Result 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 1) की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस साल करीब 43 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा […]

CBSE Class 10th Result 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 1) की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

इस साल करीब 43 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है, जिनमें से लगभग 25 लाख छात्र कक्षा 10वीं के हैं। ऐसे में देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।

कब आएगा CBSE 10th Result 2026?

CBSE ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि इस बार परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है।

इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने का कारण मई में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Phase) को माना जा रहा है।

 कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट
results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

इसके अलावा DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी जाएगी, जिससे सर्वर डाउन जैसी समस्या से बचा जा सके।

ये महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़े :

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE इस बार भी छात्रों को डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराएगा। छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करके ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाकर अपनी 10वीं की मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल डॉक्यूमेंट कई जगह वैध माना जाता है।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CBSE के नियमों के अनुसार, छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।

यह अंक थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में अलग-अलग प्राप्त करने होते हैं। अगर किसी एक हिस्से में भी छात्र पास नहीं होता है, तो उसे उस विषय में फेल माना जा सकता है। हालांकि कुछ मामलों में बोर्ड ग्रेस मार्क्स भी देता है।

मई में होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा

इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दो चरणों में आयोजित करने का फैसला लिया है। पहला चरण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 15 मई से 1 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। जल्द ही इसका टाइम टेबल भी जारी किया जा सकता है।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 अब कभी भी जारी हो सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें और फर्जी खबरों से दूर रहें।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts