यमुनोत्री हादसा:  भूस्खलन से दो की मौत, एक घायल, दो अब भी लापता। रेस्क्यू जारी…

उत्तरकाशी, 24 जून 2025। नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर स्थित नौकैंची भैरव मंदिर के पास सोमवार को हुए भीषण भूस्खलन हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं दो श्रद्धालु अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य मंगलवार […]

उत्तरकाशी, 24 जून 2025। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर स्थित नौकैंची भैरव मंदिर के पास सोमवार को हुए भीषण भूस्खलन हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं दो श्रद्धालु अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य मंगलवार सुबह 6 बजे पुनः शुरू किया गया।

जिलाधिकारी स्वयं मौके पर रवाना
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए जानकीचट्टी पहुंच गए हैं। उन्होंने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को घायलों को शीघ्र उपचार देने और मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

भूस्खलन के कारणों की होगी जांच
जिलाधिकारी ने लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) के जियोलॉजिस्ट और अभियंताओं को मौके पर निरीक्षण कर भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। जियोलॉजिस्ट की टीम जानकीचट्टी पहुंचकर निरीक्षण कार्य में जुटी है।

अब तक की स्थिति
घटना के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य राहत दल मौके पर पहुंच गए थे। रेस्क्यू अभियान में सोमवार को एक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक पुरुष और एक बच्ची के शव बरामद किए गए थे। शेष लापता श्रद्धालुओं की तलाश मंगलवार को दोबारा शुरू की गई।

मृतकों की पहचान

  1. हरिशंकर, पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 47 वर्ष,
  2. ख्याति, पुत्री हरिशंकर, उम्र 09 वर्ष,
    (निवासी: जौनपुर, उत्तर प्रदेश)

घायल

  • रसिक भाई, पुत्र वस राम भाई, निवासी: त्रिपाठी निवास, प्रतापनगर वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र।

लापता श्रद्धालु

  1. भाविका शर्मा, पुत्री जॉय शर्मा, उम्र 11 वर्ष, निवासी: B-58, कृष्णा विहार, नई दिल्ली।
  2. कमलेश जेठवा, पुत्र कांतिबाई, उम्र 35 वर्ष, निवासी: ठाणे, मुंबई, महाराष्ट्र।

निगरानी और राहत
जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से घटनास्थल की निरंतर निगरानी की जा रही है। संबंधित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीड़ितों के परिजनों को आपदा राहत कोष से सहायता राशि तत्काल मुहैया कराएं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में 63 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने...

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

Related Posts