अब ओएसडी बनाम मुख्यमंत्री !

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश को अधिकारियों के साथ-साथ अब किचन कैबिनेट ने भी हवा में उड़ाना शुरू कर दिया है। कबीना मंत्री प्रकाश पंत और मदन कौशिक आइएएस अधिकारी नितेश झा, राधिका झा, हरबंस चुग की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का दिया आदेश 19 जनवरी 2018 के बाद आज तक भी लागू नहीं हुआ । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने तब प्रदेश भर में लगे अवैध होर्डिंग से शहर की छवि ख़राब होने के साथ साथ पर्यावरण का भी हवाला दिया था।

19 जनवरी को दिए आदेश के बाद ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने गणतंत्र दिवस पर अपनी फ़ोटो सहित अवैध होर्डिंग लगाए ।

उसके बाद बसंत पंचमी फिर हिंदी नववर्ष के नाम पर होर्डिंग लगाए ताजा मामला डबल इंजन सरकार के एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर डोईवाला विधानसभा में लगवाए तीन सौ अवैध होर्डिंग है । जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री के ओएसडी मुख्यमंत्री के आदेश का उल्लंघन करते हों वहाँ बाक़ी का बेलगाम होना स्वाभाविक है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts