Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को इस विदेशी टीम ने दिया डेब्यू का ऑफर 

बिहार के समस्तीपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में छा रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों हर क्रिकेट फैन की जुबान पर हैं।

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने न सिर्फ ICC Under-19 Cricket World Cup 2026 में तहलका मचाया, बल्कि IPL 2026 में भी धमाकेदार एंट्री की है।

वैभव सूर्यवंशी को आने वाले समय में हर कोई इंडियन क्रिकेट टीम का भविष्य मान रहा है ।

विदेशी टीम का ऑफर 

आइसलैंड क्रिकेट टीम वैभव सूर्यवंशी के इस धमाकेदार अंदाज का फैन हो गया है । आइसलैंड क्रिकेट टीम ने वैभव सूर्यवंशी की पारी से प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया:

यदि भारत ने उन्हें नहीं चुना, तो वैभव सूर्यवंशी आइसलैंडिक क्रिकेटर बनने के लिए 4 साल की योग्यता अवधि पूरी कर सकते थे, और वह अभी भी किशोर ही होंगे! सिर्फ अटकलें.

यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वैभव की लोकप्रियता को दर्शाता है।

IPL में तूफानी शुरुआत

Indian Premier League में वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मैच में धमाल मचा दिया:

  • सिर्फ 15 गेंदों में 50 रन
  • पहली ही गेंद पर छक्का
  • Chennai Super Kings के खिलाफ शानदार पारी

इसके अलावा, Rajasthan Royals ने IPL 2025 नीलामी में उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वे सबसे कम उम्र के करोड़पति खिलाड़ी बने।

ये भी पढ़े : CCTV पर बड़ा एक्शन: नए नियम लागू, बैन संभव!

U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक पारी

 

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026

 

 

 

ICC Under-19 Cricket World Cup 2026 Final में वैभव ने मात्र 80 गेंदों में 175 रन बनाए थे । इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे ।

उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट सफर किसी सपने से कम नहीं है।

कम उम्र में उन्होंने जो रिकॉर्ड्स बनाए हैं, वह उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बनाते हैं।

IPL और इंटरनेशनल स्तर पर उनका प्रदर्शन बताता है कि आने वाले समय में वे भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम बन सकते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts