आज पूरे दिन भर से सोशल मीडिया पर एक pdf Viral हो रहा है। हर कोई इस pdf को दूसरे को फॉरवर्ड कर रहा हैं ।
इस pdf के टाइटल में दिल्ली में 15 अप्रैल से आंशिक लॉकडाउन की बात लिखी है।
यह देखकर लोग पैनिक होकर PDF खोल रहे हैं, जिसके बाद जो सच सामने आ रहा है उससे सब चौक जा रहे है।
अगर आपके WhatsApp पर भी “15 अप्रैल से लॉकडाउन” या “war Lockdown Notice” वाला PDF आया है और आप घबरा गए हैं… तो रुकिए
क्योंकि ये कोई सरकारी नोटिस नहीं, बल्कि सीधा-सीधा April Fool का जाल है।

PDF खोला तो सच सामने आ गया
इस वायरल PDF के टाइटल में बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है— “दिल्ली में 15 अप्रैल से आंशिक लॉकडाउन लागू” या फिर वॉर लॉकडाउन नोटिस
बस यही देखकर लोग तुरंत क्लिक कर रहे हैं… और फिर अंदर खुलता है—
एक फनी इमोजी + “April Fool” मैसेज

ये भी पढ़े :
- New Rules: 1 अप्रैल से ये 10 बड़े बदलाव ! जेब पर सीधा असर
- Uttarakhand liquor price hike: शराब के शौकीन लोगो को झटका! बढ़ गए शराब के दाम
- Dehradun News: दून में 1 लाख की रिश्वत लेते उपखंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार
लोग बोले: भाई ये तो ठग लिया
सोशल मीडिया पर इस PDF ने खूब लोगों को “शिकार” बनाया है।
कई लोग तो सच में सोच बैठे कि फिर से लॉकडाउन आ गया ।
लेकिन असल में ये सिर्फ
मीमर्स का दिमाग + April Fool का कमाल है।
लॉकडाउन की बात आई कहां से?
हाल ही में PM Narendra Modi ने कहा था कि ‘हमें कोविड जैसी स्थितियों’ के लिए तैयार रहना चाहिए।
बस फिर क्या था…लोगों ने जोड़ लिया = “लॉकडाउन आने वाला है”।
और मीमर्स ने बना दिया = PDF वाला prank
15 अप्रैल वाला लॉकडाउन पूरी तरह फर्जी है और ये PDF सिर्फ लोगों को April Fool बनाने का तरीका है।




