फ़िताड़ी अग्निकांड: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा

रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार फ़िताड़ी गांव पहुंचकर हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवारों के घरों का निरीक्षण […]

रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार फ़िताड़ी गांव पहुंचकर हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात की।

इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवारों के घरों का निरीक्षण किया और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा की राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। तथा प्रभावित परिवारों की हर सम्भव सहायता की जाएगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बकरियों के वितरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों की आजीविका को मजबूत किया जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं कैबिनेट मंत्री के सामने रखी,जिनमें मुआवज़ा,पुनर्वास और भविष्य में ऐसी घटनाओं से सुरक्षा के उपाय प्रमुख रहे। मंत्री ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया।

इस दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वरलाल,डीएम प्रशांत आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय,एसडीएम मुकेशचंद रमोला,सीवीओ एचएस बिष्ट,पूर्व विधायक मालचंद, पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह पंवार,भाजपा नेता सतेंद्र सिंह राणा,बलबीर राणा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read This

वीडियो : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आग का गोला बनी 26 यात्रियों से भरी चलती रोडवेज स्लीपर बस 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दौराला थाना क्षेत्र के दादरी के पास...

बड़ी खबर: पांवटा साहिब सीमा पर अभी भी तैनात पुलिस और अधिकारी। डीएम और एसएसपी भी ले रहे जायजा

देहरादून, 26 जून। नीरज उत्तराखंडी  पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर उत्पन्न...

Related Posts