Haridwar Crime News: तीरंदाजी कोच पर 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप। केस दर्ज

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।

पीड़िता 14 वर्षीय छात्रा है, जो एक नामी स्कूल में पढ़ती है और वहीं तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही थी।

कोच पर गंभीर आरोप

आरोप है कि तीरंदाजी कोच ने छात्रा को डराकर और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि घटना पिछले साल अक्टूबर की है, जिसके बाद आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया।

6 महीने बाद सामने आई सच्चाई

लगातार धमकियों के कारण छात्रा करीब 6 महीने तक चुप रही।

आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता के पिता की शिकायत पर कनखल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है।

मेडिकल और जांच जारी

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसके बयान दर्ज कर लिए हैं।

मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से हरियाणा का निवासी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

पूछताछ के बाद यह भी जांच की जाएगी कि कहीं अन्य छात्राएं भी तो इसका शिकार नहीं हुईं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts