Haridwar Crime News: तीरंदाजी कोच पर 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप। केस दर्ज

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता 14 वर्षीय छात्रा है, जो एक नामी स्कूल में पढ़ती है और वहीं तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही थी। कोच पर गंभीर आरोप आरोप है कि तीरंदाजी कोच ने छात्रा को डराकर और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म […]

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।

पीड़िता 14 वर्षीय छात्रा है, जो एक नामी स्कूल में पढ़ती है और वहीं तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही थी।

कोच पर गंभीर आरोप

आरोप है कि तीरंदाजी कोच ने छात्रा को डराकर और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि घटना पिछले साल अक्टूबर की है, जिसके बाद आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया।

6 महीने बाद सामने आई सच्चाई

लगातार धमकियों के कारण छात्रा करीब 6 महीने तक चुप रही।

आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता के पिता की शिकायत पर कनखल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है।

मेडिकल और जांच जारी

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसके बयान दर्ज कर लिए हैं।

मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से हरियाणा का निवासी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

पूछताछ के बाद यह भी जांच की जाएगी कि कहीं अन्य छात्राएं भी तो इसका शिकार नहीं हुईं।

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts