दून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण अधिवेशन, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

देहरादून, 11 अप्रैल 2026। बिजेंद्र राणा  प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा देहरादून में शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों की विधिवत शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल तथा महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार […]

देहरादून, 11 अप्रैल 2026। बिजेंद्र राणा 

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा देहरादून में शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों की विधिवत शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल तथा महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुनीता टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नए पदाधिकारियों पर संगठन को नई दिशा देने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए समयबद्ध डीपीसी, एसडीएसपी तथा सेवा में एक बार छूट देने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने जिला एवं उप जिला चिकित्सालयों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा दे रहे डॉक्टरों के लिए डॉक्टर कॉलोनी बनाने की बात कही।

साथ ही चिकित्सकों की पोस्टिंग परफॉर्मेंस के आधार पर करने और सुगम-दुर्गम क्षेत्रों के चयन को राज्य स्तर पर तय करने पर जोर दिया।

अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 150 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। चिकित्सकों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. रमेश कुंवर ने अध्यक्ष पद तथा डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने महासचिव पद की शपथ ली। अन्य पदाधिकारियों ने भी ईमानदारी, निष्ठा और संगठन की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

अधिवेशन में वक्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्वों और जनहित से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. यशपाल तोमर ने स्वास्थ्य मंत्री, अतिथियों और प्रदेशभर से आए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. तृप्ति बहुगुणा, डॉ. आर.सी. पंत, डॉ. शिखा जगपांगी, डॉ. रश्मि पंत, डॉ. डी.पी. जोशी, डॉ. बी.सी. रमोला,डा.रचित गर्ग,डॉ. मनोज वर्मा सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीएमएस, सीएमएस एवं बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।...

बड़ी खबर : लाल धान पर बीमारी का संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

पौधे पीले पड़कर सूखने से उत्पादन में भारी गिरावट का खतरा, कृषि विभाग ने किया खेतों का निरीक्षणपुरोला/उत्तरकाशी, 25 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी रवांई घाटी...

Related Posts