नरेंद्रनगर वन प्रभाग के माणिकनाथ रेंज में रेंजर मदन रावत ने एक पौधा मां के नाम के तहत किया पौधरोपण

जयप्रकाश
देवप्रयाग — विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की माणिकनाथ राजि द्वारा रेंज के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों की सहभागिता के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत देवप्रयाग से की गई, जहाँ पर नगर पालिका परिषद् देवप्रयाग के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों व नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ मिलकर पर्यावरण सुरक्षा हेतु एन0एच0 58 एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई, साथ ही ʺएक पेड़ माँ के नामʺ अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्य किया गया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी, माणिकनाथ राजि, श्री मदन सिंह रावत द्वारा पर्यावरण संरक्षण करने तथा पेड़-पौधों से होने वाले लाभकारी प्रभावों के बारे में जानकारियाँ साझा की गयी तथा ʺएक पेड़ माँ के नामʺ से अधिकाधिक मात्रा में पेड़ लगाने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही वनक्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत ने कहा कि जो हम आज एक पौधा मां के नाम का लगा रहे हैं उस पौधे की देखरेख पौधे की संरक्षण करना हमारा कर्तव्य भी बनता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत देवका के स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण कार्य किया गया व जामणीखाल तथा जनता जय भारत इण्टर कॉलेज के समीप स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक कूड़े का सफाई कर निस्तारण किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम-बौंठ में वृक्षारोपण कार्य के साथ-साथ, साफ-सफाई कार्य किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीण समुदाय द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर रेंज के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 160 कि0ग्रा0 प्लास्टिक कूड़ा-करकट एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया, साथ ही ग्रामीणों/समुदायों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कूड़े-करकट को इधर-उधर न फेंकते हुए उसका निस्तारण सही तरह से करने हेतु जन-जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पेड़-पौधों से प्राप्त होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभों के संबंध में ग्रामीणों को जागृत किया गया, साथ ही शपथ दिलायी गयी, कि सभी लोग पर्यावरण की रक्षा करेंगे तथा एक पेड़ माँ के नाम से भी अनिवार्य रूप से लगायेंगे। इस अवसर पर लोगों को वनों की रक्षा करने में वन विभाग को सहयोग प्रदान करने, पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने तथा पेड़-पौधों की सुरक्षा करने हेतु उनका सहयोग माँगा गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के चारा प्रजाति, फलदार प्रजाति, औषधीय प्रजाति तथा अन्य पर्यावरणीय महत्व के पौधों का रोपण कार्य किया गया। साथ ही ग्रामीणों को फल एवं चारा प्रजाति की पौधें भी वितरण की गयी। उक्त के अतिरिक्त ग्राम-पुर्वाला, त्यालनी, कौड़ियाला एवं मरोड़ा आदि में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्री मदन सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी माणिकनाथ राजि, श्री राहुल कोटियाल, पार्षद नगर पालिका देवप्रयाग, श्रीमती सुनीता देवी, पार्षद नगर पालिका देवप्रयाग, श्री रूपेश गुसाँई, पूर्व पार्षद, नगर पालिका देवप्रयाग, श्री संजय सिंह, सदस्य क्षेत्र पंचायत बौंठ, श्री अमित सकलानी, वन दरोगा, श्री शीतल सिंह, वन आरक्षी एवं श्री लक्षमण सिंह, वन आरक्षी सहित अन्य वन कर्मी तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts