ब्रेकिंग: 24 घंटे में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

24 घंटे में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव   रिपोर्ट- जगदंबा कोठारी देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव पाई गई है। जिसमें एक संस्थान के नर्सिंग ऑफिसर हैं व एक स्थानीय निवासी है। जबकि दो लोग देहरादून व मुजफ्फरनगर निवासी है। संस्थान […]

24 घंटे में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

 

रिपोर्ट- जगदंबा कोठारी
देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव पाई गई है। जिसमें एक संस्थान के नर्सिंग ऑफिसर हैं व एक स्थानीय निवासी है। जबकि दो लोग देहरादून व मुजफ्फरनगर निवासी है। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि, संस्थान में की गई कोविड सेंपलिंग में 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि, निर्मल बाग, टिहरी विस्थापित ऋषिकेश निवासी संस्थान के एक 27 वर्षीय कॉर्डियोलॉजी विभाग के नर्सिंग ऑफिसर जो कि 25 जून को ओपीडी में आए थे।

जहां उनका कोविड सेंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मरीज एसिम्टमेटिक जिसमें रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते है। दूसरा मामला बागोवाली, मुजफ्फरनगर का है। मुजफ्फरनगर निवासी एक 26 वर्षीय युवक जो कि बीती 26 जून को एम्स की ओपीडी में आए थे। जहां इनका सेंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को कोविड पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर से ऋषिकेश आए युवक को 26 जून से 28 जून तक सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में क्वारंटाइन किया गया था।

बताया गया कि, वर्तमान में पेशेंट बागोवाली मुजफ्फरनगर में है। लिहाजा उसके बाबत संबंधित स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है। तीसरा मामला इंदिरानगर, ऋषिकेश का है। इंदिरानगर निवासी 29 वर्षीय युवक बीती 26 जून को पेट में पथरी के दर्द की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आए थे। जहां चिकित्सकों की ओर से युवक का कोविड सेंपल लिया गया व उपचार किया गया। युवक की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव पाई गई है।

एक अन्य मामला मोतीचूर, देहरादून का है। जिसमें एक 40 वर्षीय व्यक्ति जो कि बीती 26 जून को ओपीडी में गुदा में गांठ की शिकायत लेकर एम्स में आए थे, जहां चिकित्सकों द्वारा इनका कोविड सेंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि, सभी मामलों के बारे में संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

Also Read This

सोना-चांदी के दाम लुढ़के ; क्या अब ₹1 लाख तक आएगा भाव?

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई...

बड़ी खबर : कंगना रनौत के करवाचौथ व्रत वाले भ्रामक वीडियो पर बवाल, देहरादून में FIR दर्ज

देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गलत तथ्यों के साथ...

Related Posts