ब्रेकिंग: नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर सहित पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर सहित पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। नैनीताल में छह लोग कोरोना पॉजिटिव आने से सनसनी मच गई है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस केएस धामी ने बताया कि, पॉजिटिव पाए गए सभी लोग बाहर से आए थे, जो सीधे अस्पताल के बाद क्वारंटाइन सेंटर भेजे गए थे। आज पॉजिटिव आने के बाद सभी को कोविड एम्ब्युलेंस से उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

पॉजिटिव लोगों में बीडी पांडे अस्पताल की इमरजेंसी सर्विस का एक डॉक्टर भी मौजूद है। डॉक्टर पिछले सात दिनों से अवकाश में थे, जिन्होंने रैंडम कोरोना टैस्ट करवाया। जिसके बाद उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव में एक मैडिकल की छात्रा भी है जो यूक्रेन से लौटी थी। सभी लोग नोएडा, दिल्ली, स्वार आदि से छह जुलाई को आए थे। डॉ धामी ने बताया कि, इन सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों का संपर्क शहर में किसी से भी नहीं हुआ है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts