दुःखद: विधायक उमेश शर्मा काऊ को भी हुआ कोरोना 

विधायक उमेश शर्मा काऊ को भी हुआ कोरोना 

 

देहरादून रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ कोरोना के शिकार हो गए हैं। विधायक उमेश शर्मा ने बुखार होने पर नजदीकी निजी अस्पताल में अपनी जांच कराई तो जांच में वह पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर जनता के लिए यह सूचना जारी की तथा एक पत्र द्वारा चिकित्सा अधीक्षक को भी यह जानकारी दी।

काऊ ने लिखा कि, वह कुछ दिन आइसोलेशन में रहेंगे। उमेश शर्मा अपने घर पर ही आइसोलेशन में रहेंगे। पिछले दिनों पूर्व लक्षण पाए जाने पर उन्होंने अपनी जांच कराई थी। जांच पर वह पॉजिटिव पाए गए। उमेश काऊ ने अपने संपर्क में आए लोगों से भी यह अपील की है कि वह भी अपनी जांच करा लें।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts