दु:खद : बाइक सवार दंपति और दो जुड़वा बच्चों को वाहन ने मारी टक्कर। युवक और एक बेटे की मौत

शादी से बाइक से लौट रहे दंपती और दो जुड़वा बच्चों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में युवक और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटा और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार,काशीपुर के ग्राम […]

शादी से बाइक से लौट रहे दंपती और दो जुड़वा बच्चों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में युवक और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटा और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार,काशीपुर के ग्राम दभोरा टांडा मुस्तकम निवासी मित्रपाल अपनी पत्नी सुमन और जुड़वा बच्चों बिहान व विमान के साथ पत्नी की चचेरी बहन की शादी में ग्राम रतनपुरा गए थे।शादी के बाद सोमवार को मित्रपाल परिवार के साथ अपने साले के घर बाजपुर पहुंचे और देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे, तभी ग्राम रामपुरा के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये।

हादसे में मित्रपाल और बिहान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विमान और सुमन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। देखा कि बाइक सड़क किनारे पड़ी थी और सभी लोग खून में लथपथ था।

सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाजपुर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।वहीं मौत की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Also Read This

सीवर लाइन बंद होने से गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में 35 से अधिक परिवार परेशान, घरों पर मंडरा रहा खतरा

रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत, गोपेश्वर, चमोलीचमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में नमामि गंगे परियोजना की सीवर लाइन बंद होने से 35 से अधिक...

गजब: डिजिटल इंडिया के दौर में यह गांवकर रहा मोबाइल नेटवर्क का इंतजार

गिरीश चंदोलाचमोली । डिजिटल इंडिया के दौर में जहां देश के अंतिम छोर तक मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के दावे किए जा रहे...

Related Posts