गुड न्यूज़ : अब मात्र एक ही दिन में बन जाएगा राशन कार्ड l जानिए पूरी प्रक्रिया

जो भी व्यक्ति अब राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं उनके लिए एक खुशी की खबर सामने आ रही है उन्हें अब सरकारी ऑफिसों में अधिकारियों और कर्मचारियों के बार बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगेl साथ ही राशन कार्ड बनवाने के लिए एजेंटों को ढूंढ कर 500 ₹1000 भी नहीं देने पड़ेंगेl जिला पूर्ति अधिकारी विपिन […]

जो भी व्यक्ति अब राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं उनके लिए एक खुशी की खबर सामने आ रही है उन्हें अब सरकारी ऑफिसों में अधिकारियों और कर्मचारियों के बार बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगेl

साथ ही राशन कार्ड बनवाने के लिए एजेंटों को ढूंढ कर 500 ₹1000 भी नहीं देने पड़ेंगेl

जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने नई व्यवस्था शुरू की है। इस नई व्यवस्था के अनुसार लोगों को आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे। कुछ ही घंटों में इनकी जांच के बाद आवेदक को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। यदि दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी रहती है तो उसे सुधारकर अगले दिन तक राशन कार्ड बनवा दिया जाएगा। 

राशन कार्ड बनने के बाद जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ इन कार्डों को ऑनलाइन करने के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी करेगा। 

साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी ने जिला पूर्ति कार्यालय के सभी काउंटरों पर रजिस्टर रखने की व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया गया है। इन रजिस्टरों में आवेदनकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और तारीख लिखी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी किसी भी दिन इन रजिस्टर का निरीक्षण कर सकते हैं। यदि रजिस्टर में कोई मामला पेंडिंग दिखेगा तो संबंधित कर्मचारी से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। 

 

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts