ब्रेकिंग : हल्द्वानी रेलवे जमीन अतिक्रमण पर नहीं चलेगा बुलडोजर,सुप्रीम कोर्ट का स्टे

हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे दे दिया हैl अतिक्रमण के आदेश पर रोक के चलते मुस्लिमों और हिंदुओं सभी समुदाय के लोग जो वहां पर रहते हैं उन में खुशी की लहर दौड़ गई है सभी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की […]

हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे दे दिया हैl

अतिक्रमण के आदेश पर रोक के चलते मुस्लिमों और हिंदुओं सभी समुदाय के लोग जो वहां पर रहते हैं उन में खुशी की लहर दौड़ गई है सभी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की सराहना कर रहे हैंl

आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने हल्द्वानी ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन आदेशों पर स्टे दे दिया हैl

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हल्द्वानी में जमकर हंगामा हुआ जिसमें मुस्लिम और हिंदू समुदाय के लोग प्रार्थना करते नजर आए लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के स्टे के आदेश के बाद सभी में खुशी की लहर हैl

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद लगभग 50000 लोगों को बड़ी राहत मिली हैl

कोर्ट ने कहा कि 7 दिन में अतिक्रमण हटाने का फैसला सही नहीं है,  इस मामले को मानवीय नजरिए से देखना चाहिए,जस्टिस कौल ने कहा कि मामले में समाधान की जरूरत हैl

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 50 हजार लोगों को रातों रात बेघर नहीं किया जा सकता, रेलवे को विकास के साथ साथ इन लोगों के पुनर्वास और अधिकारों के लिए योजना तैयार की जानी चाहिएl

 इस मामले में अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी. सुप्रीम कोर्ट ने तब तक के लिए हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे लगा दियाl

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts