अपराध : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार l पकड़े गए 11 महिलाएं और दो पुरुष

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 11 महिलाओं को व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया हैl देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा आजकल जोरों पर चल रहा है, जिसको देखते हुए एसएसपी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को इन पर कार्यवाही […]

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 11 महिलाओं को व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया हैl

देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा आजकल जोरों पर चल रहा है, जिसको देखते हुए एसएसपी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को इन पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया हैl

राजपुर रोड वर्ड ट्रेंड टावर पर स्थित स्पा सेन्टरों पर संचालको द्वारा स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने की खबर कल शाम पुलिस को मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई l

सूचना के बाद तुरंत डालनवाला थाना पुलिस और हेमंत वर्किंग से संबंधित एनजीओ इन फार्मिंग पीपल ने इस पर कार्यवाही करते हुए वहां छापा मारा

छापे के दौरान स्पा सेंटर पर अनैतिक देह व्यापार करते पुरूष व महिलाएं पकड़ी गई तथा कई आपत्तिजनक  सामग्री भी मिली। स्पा की 02 महिला संचालकों सहित कुल 11 महिलाओं और 02 पुरूष ग्राहक कुल 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में अपराध में संलिप्त स्पा सेंटर के संचालक द्वारा स्पा की आड़ में पहाड़ी व बाहरी राज्यों की महिलाओं के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts