सावधान: पहाड़ों में गर्जना के साथ चमकेगी बिजली। बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।  मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी […]

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

 मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

 जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से जान-माल को हानि होने की भी संभावना जताई गई है।जबकि, 18 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। 

मौसम विभाग ने लोगों को गर्जना के दौरान बिजली से संचालन उपकरणों से दूर रहने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...

Related Posts