सावधान: पहाड़ों में गर्जना के साथ चमकेगी बिजली। बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।  मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी […]

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

 मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

 जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से जान-माल को हानि होने की भी संभावना जताई गई है।जबकि, 18 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। 

मौसम विभाग ने लोगों को गर्जना के दौरान बिजली से संचालन उपकरणों से दूर रहने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।

Also Read This

गिरावट के बाद फिर सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिए ताजा रेट्स

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के...

उत्तराखंड चुनाव 2027: जनवरी के आखिरी हफ्ते में लग सकती है आचार संहिता, मार्च में मतदान की तैयारी!

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी हलचल तेज होने लगी है। संभावित चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव...

Related Posts