बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस विधायक ने थामा भाजपा का दामन…

लोकसभा चुनाव आते ही कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वालों की लिस्ट लंबी हो चली है।

अब तक तो कांग्रेस छोड़ने वालों में पूर्व विधायक या विधायक प्रत्याशी रहे लोग ही सामने आ रहे थे लेकिन अब बड़ी खबर कांग्रेस से आ रही है।

कांग्रेस के बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार,राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी के दिल्ली के दफ्तर में जॉइनिंग की है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहे।

वहीं टिहरी लोकसभा में भी कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायक और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ दी है। धन सिंह नेगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेजा है। 

धन सिंह नेगी ने कहा है कि वो लोकसभाभी चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts