बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस विधायक ने थामा भाजपा का दामन…

लोकसभा चुनाव आते ही कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वालों की लिस्ट लंबी हो चली है। अब तक तो कांग्रेस छोड़ने वालों में पूर्व विधायक या विधायक प्रत्याशी रहे लोग ही सामने आ रहे थे लेकिन अब बड़ी खबर कांग्रेस से आ रही है। कांग्रेस के बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस से इस्तीफा […]

लोकसभा चुनाव आते ही कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वालों की लिस्ट लंबी हो चली है।

अब तक तो कांग्रेस छोड़ने वालों में पूर्व विधायक या विधायक प्रत्याशी रहे लोग ही सामने आ रहे थे लेकिन अब बड़ी खबर कांग्रेस से आ रही है।

कांग्रेस के बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार,राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी के दिल्ली के दफ्तर में जॉइनिंग की है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहे।

वहीं टिहरी लोकसभा में भी कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायक और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ दी है। धन सिंह नेगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेजा है। 

धन सिंह नेगी ने कहा है कि वो लोकसभाभी चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेंगे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts