बड़ी खबर : NCERT की फर्जी किताबें छापने वाली फैक्ट्री पकड़ी।256 कुंतल अवैध पेपर बरामद

विशाल सक्सेना  रुद्रपुर शिक्षा माफियाओं के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह मुफीद साबित हो रहा है। सेवा के नाम चल रहे निजी स्कूलों में फीस, किताबों और ड्रेस के नाम पर जमकर लूट हो रही है,किताबों में फर्जी बाबा, टैक्स चोरी का भी खेल चल रहा है । काशीपुर में शनिवार को फर्जी रुप से एनसीईआरटी […]

विशाल सक्सेना 

रुद्रपुर शिक्षा माफियाओं के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह मुफीद साबित हो रहा है। सेवा के नाम चल रहे निजी स्कूलों में फीस, किताबों और ड्रेस के नाम पर जमकर लूट हो रही है,किताबों में फर्जी बाबा, टैक्स चोरी का भी खेल चल रहा है ।

काशीपुर में शनिवार को फर्जी रुप से एनसीईआरटी की किताबें छापने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में एनसीईआरटी के रैपर पकड़े गए हैं।

जानकारी के मुताबिक एनसीईआरटी दिल्ली को सूचना मिली थी, कि उत्तराखंड के काशीपुर में फर्जी तरीके से एनसीईआरटी और अन्य प्रशासकों की किताबों की छपाई की जा रही। 

सूचना पर शनिवार को दिल्ली से पहुंची एनसीईआरटी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ बनवारी पेपर मिल रम्पुरा काशीपुर में चैंकिग की , चैकिंग के

दौरान पेपर मिल से अनाधिकृत रुप से एनसीईआरटी का होलोग्राम इस्तेमाल कर बनाया गया कुल 256 कुंतल अवैध पेपर बरामद हुआ।

बरामद अवैध पेपर को तथा होलोग्राम बनाने वाली मैश को एनसीईआरटी की टीम द्वारा नियमानुसार सीज कर सीजर मैमो बनाया गया।

टीम द्वारा उपरोक्त अवैध कागज के सम्बन्ध में शिकायती पत्र दिया जा रहा है,जिसके अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। एनसीईआरटी नई दिल्ली से आयी टीम में आर सेलवराज सीनियर ऑफिसर, हरीश छपरा अंडर सिक्योरिटी अफसर, ओम प्रकाश असिस्टेंट प्रोडक्शन ऑफिसर, अभिषेक सम्मिलित है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts