हादसा : काली नदी में गिरी अनियंत्रित पिकअप। महिला की मौत,पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता

विशाल सक्सेना  धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पूर्ति निरीक्षक […]

विशाल सक्सेना 

धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल पिकअप (यूके 05 टीएटीए 6464) से दारमा घाटी के दुग्तू गांव में राशन पहुंचाकर तवाघाट से धारचूला की ओर लौट रहे थे। चैतुलधार के पास रात करीब 11 बजे अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गया। मंगलवार की दोपहर जब ये लोग धारचूला नहीं पहुंचे तो ढूंढखोज शुरू हुई।

पानागढ़ से एसडीआरएफ की टीम और धारचूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घटनास्थल से कुछ किमी दूर काली नदी से चल निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल उर्फ सरू पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है।

पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल और मंगल बोनाल अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। महिला का शव धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

Related Posts