हादसा : काली नदी में गिरी अनियंत्रित पिकअप। महिला की मौत,पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता

विशाल सक्सेना  धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पूर्ति निरीक्षक […]

विशाल सक्सेना 

धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल पिकअप (यूके 05 टीएटीए 6464) से दारमा घाटी के दुग्तू गांव में राशन पहुंचाकर तवाघाट से धारचूला की ओर लौट रहे थे। चैतुलधार के पास रात करीब 11 बजे अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गया। मंगलवार की दोपहर जब ये लोग धारचूला नहीं पहुंचे तो ढूंढखोज शुरू हुई।

पानागढ़ से एसडीआरएफ की टीम और धारचूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घटनास्थल से कुछ किमी दूर काली नदी से चल निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल उर्फ सरू पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है।

पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल और मंगल बोनाल अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। महिला का शव धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts