बेखौफ : खनन माफियो को किसकी सह । यहां नदी का सीना चीर खूब काट रहे चांदी …

गिरीश चंदोला  थराली / खनन माफिया इन दोनों पिंडर नदी का सीना चीर कर खूब चांदी काट रहे हैं, लेकिन खनन माफिया पर कार्यवाही नहीं होने से उनके हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि अवैध रूप से खनन कर रहे खनन माफियाओं पर कब कार्यवाही होगी या […]

गिरीश चंदोला 

थराली / खनन माफिया इन दोनों पिंडर नदी का सीना चीर कर खूब चांदी काट रहे हैं, लेकिन खनन माफिया पर कार्यवाही नहीं होने से उनके हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।

अब सवाल यह उठ रहा है कि अवैध रूप से खनन कर रहे खनन माफियाओं पर कब कार्यवाही होगी या ऐसे ही खनन माफिया रात में बैखोफ होकर रेत , बजरी चोरी कर परिवहन करते रहेंगे  ।

अंधेरा होते ही खनन माफिया पिंडर नदी में अवैध रूप से खनन कर परिवहन करते हैं ।आपको बता दें कि तहसील और थराली थाने से पहले 3 किलोमोटर की दूरी पर थराली – देवाल मोटर मार्ग पर खारीबगड़ में पिंडर नदी के किनारे रात होते ही खनन माफिया एक्टिव हो जाते है। 

अंधेरा होते ही 8 – 10 गाड़ी रेत – बजरी हमेशा परिवहन किया जाता है। प्रशासन की नजर अभी तक इन माफियों पर नही पड़ी ये भी अपने आप मे बड़ा सवाल है। आखिरकार किसकी सह पर बैखोफ होकर ये खनन करते  है। क्या अवैध रूप से हो रहे खनन की प्रशासन को जानकारी नही है , जानकारी है ,तो कार्यवाही क्यों नही हो रही है। 

सूत्रों के माने तो 50  – 50 किलोमीटर दूर तक रेत- बजरी परिवहन किया जाता है। लेकिन प्रशासन की नजर से कैसे बच जाते खनन माफिया ये भी प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होते है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts