हादसा : खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की बस। तीन महिलाओं की मौत …

गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही तीर्थयात्रियों की बस कल रात दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई जिसमें तीन महिलाओं की मौत होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों की बस गंगनानी के पास 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ से जा अटकी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोगों की हालत गंभीर है। बस में कुल 27 यात्री सवार होना बताये जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार रात 9:15 बजे हुआ। बस गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी लौट रही थी। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीमों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को निकाला।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि दीपा (55) निवासी हल्दूचौड़, हल्द्वानी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

बस दुर्घटना मैं तीन महिला यात्रियों की मृत्यु हुई है।
बस दुर्घटना में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा चुका है। जिलाधिकारी स्वयं जिला अस्पताल में मौजूद रहे। और घायलों की शिफ्टिंग और उपचार की निगरानी कर रहे।

गंगनानी बस हादसे में घायल रमेश चंद्र तिवारी (62 वर्ष) उनकी पत्नी गीता (59 वर्ष) और एक अन्य महिला दीपा पांगती (55 वर्ष) सभी निवासी हल्द्वानी को भी उपचार के लिये एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इस प्रकार अभी तक कुल पाँच घायलों को एम्स के लिये रेफर किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts