बड़ी खबर : चर्चित उद्यान घोटाले में एक्शन में CBI, छापेमारी से मचा हड़कंप …

उद्यान विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने आज सुबह से ही कुछ कर्मियो से पूछताछ शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार,उत्तराखंड में चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई ने विभाग के कुछ अधिकारियों को पूछताछ के […]

उद्यान विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने शुरू कर दी है।

सीबीआई की टीम ने आज सुबह से ही कुछ कर्मियो से पूछताछ शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार,उत्तराखंड में चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई ने विभाग के कुछ अधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा सीबीआई की टीम ने उत्तराखंड सहित हिमाचल, चंडीगढ़ में छापे मारे हैं। 

अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती, गोपाल उप्रेती व अन्य ने जनहित याचिका दाखिल कर उद्यान विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था। याचिकाओं में कहा गया है कि उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला किया गया है। फलदार पौधों की खरीद में गड़बड़ियां की गई हैं।

विभाग ने एक ही दिन में वर्कआर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है। जिसका भुगतान भी कर दिया गया है। पूरे मामले में वित्तीय व अन्य गड़बड़ी की सीबीआई या फिर किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश जारी किए थे।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts