बड़ी खबर : अवैध भण्डारणों पर चली जिला खान अधिकारी की जेसीबी

शहर के अवैध भण्डारणों पर जिला खान अधिकारी देहरादून नवीन सिंह की अगुवाई में कठोर कार्रवाई की गई, देहरादून शहर में बिना अनुमति के चल रहे अवैध भण्डारणों की जाँच की गई जिनमें अवैध रूप से भण्डारीत उपखनिज पाया गया, जिला खान अधिकारी द्वारा सख़्ती दिखाते हुए बिना अनुमति के भण्डारीत उपखनिज को ज़ब्त कर निदेशालय परिसर में इकट्ठा किया। 

जिला खान अधिकारी द्वारा बताया गया कि बिना अनुमति के चल रहे अवैध भण्डारणों से राजस्व की भारी हानि हो रही है।

राजस्व की क्षति को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया, और लगातार ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ।

आज 30 से अधिक डम्फर उपखनिज को ज़ब्त किया गया। टीम में खान निरीक्षक राहुल नेगी, सबिना नाज, कुमेर सलाल, योगेश रावत, पियुष कुमार, पंकज चंद, प्रतिमा, आशिष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts