बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव को किया ब्लैकमेल। आरोपी ने किया संपत्ति हड़पने का षड्यंत। तीन पर मुकदमा दर्ज..

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी की पत्नी मीना शर्मा ने राजपुर पुलिस को दिए शिकायत में तीन लोगों पर उनके पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके बेटे को बोलने में कुछ दिक्कत है। उसकी शादी के लिए उन्होंने एक वेबसाइट पर उसका बायोडाटा अपलोड किया। 

आरोप है कि बेटे की शादी के लिए उन्होंने jivansathi.com पर फिरोजपुर पंजाब की एक युवती सबीना का बायोडाटा देखा। उन्होंने सबीना के भाई जानिश कश्यप, जो की रेलवे में तैनात है, से बातचीत करी। बातचीत के कुछ ही दिन बाद जानिश कश्यप और उसकी पत्नी नेहा कश्यप उनके ओल्ड मसूरी रोड स्थित घर पहुंचे। बातचीत के बाद वह लड़की से मिलवाने की बात कह कर चले गए। 

जानिश ने उन्हें अपनी बेटी से मिलवाने का आश्वासन दिया। जानिश ने उन्हें 5 नवंबर 2022 को चंडीगढ़ में लड़का-लड़की की मुलाकात करने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद 14 दिसंबर2022 को फिरोजपुर में दोनों की सगाई हुई। 17 दिसंबर को मीना शर्मा अपने रिटायर्ड पति मुख्य सचिव एस रामास्वामी के साथ ऋषिकेश रहने आ गई। इस दौरान पति को सबीना का फोन आया कि वह शादी नहीं करना चाहती है। इसके बाद 27 दिसंबर को सगाई तुड़वा दी गई। 

इस बात से उनका बेटा तनाव में आ गया और बीमार पड़ गया। लेकिन इस दौरान सबिना ने दोबारा शादी के लिए राजी होना तय किया। 

मीना शर्मा का आरोप है कि जुलाई 2023 को सबीना को लेकर देहरादून आ गए। 4 दिसंबर 2023 को परमार्थ निकेतन में शादी भी हो गई। 

जानिश और सबीना रिसेप्शन के दौरान मुख्यमंत्री की सीट पर बैठ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा तो दोनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद आरोपित उनकी संपत्ति हड़पने के लिए दबाव बनाने का षड्यंत्र करने लगे। आरोपी ने शिकायतकर्ता के पति पर पूरी संपत्ति सबीना के नाम पर करने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उन्हें झूठे केस में फसाने की धमकी दी। मीना शर्मा की तहरीर पर राजपुर पुलिस ने सबीना, जानिश और उनकी पत्नी रेखा कश्यप तीनो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts