वीडियो वायरल : एम्स में फिर बवाल। डॉक्टर ने महिला नर्सिंग ऑफिसर को मारा थप्पड़ …

एम्स ऋषिकेश में अभी कुछ दिन पहले ही एक नर्सिंग आफिसर के द्वारा महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ की गई थी। दोनों पक्षों की ओर से हड़ताल हुई। किसी तरह मामला सुलझा लिया गया। 

लेकिन आज फिर एक डॉक्टर द्वारा एक महिला नर्सिंग को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया।

एम्स ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर में शनिवार की शाम एक डाक्टर और महिला नर्सिंग आफिसर के बीच विवाद हो गया। 

आरोप है कि रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों को लाया गया था,जिनके लिए आपरेशन थिएटर को खाली कराया जा रहा था। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और नाराज डाक्टर ने ड्यूटी पर तैनात महिला नर्सिंग आफिसर के थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों के बीच लंबा वाक युद्ध हुआ। जिसका वीडियो भी आप न्यूज के अंत में देख सकते हैं।

वहां मौजूद अन्य नर्सिंग अधिकारियों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। संस्थान को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर नर्सिंग आफिसर्स के संगठन ने एम्स प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। एम्स प्रशासन की ओर से फिलहाल संबंधित सीनियर रेजिडेंस को निलंबित कर दिया गया है।

ये विवाद किसी मरीज को लेकर हुआ जैसा की वीडियो देखने पर समझ आ रहा हैं।विवाद इतना बड़ा की डाक्टर ने महिला नर्सिंग आफिसर पर हाथ छोड़ दिया। मामले के बाद नर्सिंग ऑफिसर संगठन के लोग नाराज हो गए। सभी लोग चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

एम्स की जनसंपर्क अधिकारी ने बताया की घटना से संबंधित वीडियो की जांच की गई है, प्रथमदृष्टया एम्स प्रशासन की ओर से आरोपी सीनियररेजिडेंस को निलंबित कर दिया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts