श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई। दीर्घायु जीवन के लिए योग साधना को बताया सबसे सशक्त माध्यम

देहरादून। श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने नित्य की भांति श्री दरबार साहिब में प्रातः योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि हर आयु […]

देहरादून। श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने नित्य की भांति श्री दरबार साहिब में प्रातः योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि हर आयु वर्ग के व्यक्ति को योग को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। आज के बदलते परिवेश में तनाव अनेक रोगों का कारण बन रहा है। 

योग साधना से मस्तिष्क व शरीर तनाव मुक्त रहते हैं, मानव अशांति व रोगों से बच सकता है। योग संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है। योग से व्यक्ति के विचार सात्विक होते हैं। शास्त्रों में मानव के लिए रोग मुक्ति से लेकर आत्म शुद्धि व दीर्घायु जीवन के लिए योग साधना को सबसे सशक्त माध्यम बताया गया है। 

योग केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। योग व्यक्ति के शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायता करता है। यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन को एक साथ लाता है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts