बड़ी खबर : देहरादून में डेंगू लार्वा उन्मूलन और जागरूकता हेतु घर-घर पहुंची आशा बहिनें

सी0एम0ओ0 डॉ0 संजय जैन स्वयं कर रहे पूरे अभियान की मॉनिटरिंग

डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान के अंतर्गत सोमवार से जनपद देहरादून के नगर निगम अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों/शहरी क्षेत्रों में आशा कार्यकत्रियों ने घर-घर जाकर डेंगू लार्वा उन्मूलन अभियान, जागरूकता अभियान तथा सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। 

अभियान के तहत पूरे मानसून सीजन आशा बहिनें घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक करेंगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में लार्वासाईट को नष्ट करते हुए चिन्हित वृहद लार्वासाईट क्षेत्रों की दैनिक रिपोर्ट जनपद स्तर पर प्रेषित करेंगी। जिसके उपरांत नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर लार्वासाईट को नष्ट करने का कार्य किया जायेगा।

सोमवार को जनपद के शहरी क्षेत्र के धर्मपुर, रेस कोर्स, बंजारावाला, जीएमएस रोड, माजरा, मोथरोवाला, राजेन्द्रनगर, अजबपुर, क्लीमेंट टाउन, चुक्खुवाला, बड़ोवाला, राजपुर रोड़, केदारपुरम, डालनवाला, विकासनगर, लक्खीबाग, भगत सिंह कॉलोनी, इंदरा कॉलोनी, सरस्वती विहार, सिंघल मंडी, निरंजन पुर, बालावाला, सहित रायपुर, सहसपुर तथा विकासनगर ब्लॉक के शहरी आबादी क्षे़त्रों में सघन जागरूकता एवं लार्वा उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियों द्वारा घरों में भ्रमण कर डेंगू से बचाव के अहतियाती उपायों की भी जानकारी दी गयी तथा कई स्थानों पर लार्वासाईट को नष्ट भी किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन ने जानकारी दी कि 1 जुलाई से शहरी क्षेत्र में अहतियाती गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। डेंगू सर्वेक्षण के माध्यम से आशा कार्यकत्रियों द्वारा वृहद लार्वासाईट संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर रिपोर्टिंग की जा रही है। आम जनमानस से विभाग की ओर से अपील है कि डेंगू से बचाव हेतु अहतियाती उपायों को अनिवार्यतः अपनाएं, जिससे डेंगू के संभावित फैलाव को पूर्व में ही नियंत्रित किया जा सके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts