बिग ब्रेकिंग : तीन हज़ार की रिश्वतखोरी के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ गिरफ्तार ..

उत्तराखंड में विजिलेंस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। रिश्वतखोरी की मिल रही शिकायत ऊपर विजिलेंस तुरंत एक्शन ले रही है।  रिश्वतखोरी के मामलों में विजिलेंस कई अधिकारियों को रंगे हाथ दबोच चुकी है। आज फिर विजिलेंस ने कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। छापे के दौरान विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप […]

उत्तराखंड में विजिलेंस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। रिश्वतखोरी की मिल रही शिकायत ऊपर विजिलेंस तुरंत एक्शन ले रही है। 

रिश्वतखोरी के मामलों में विजिलेंस कई अधिकारियों को रंगे हाथ दबोच चुकी है। आज फिर विजिलेंस ने कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा।

छापे के दौरान विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार  रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। 

मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts