बिग ब्रेकिंग : तीन हज़ार की रिश्वतखोरी के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ गिरफ्तार ..

उत्तराखंड में विजिलेंस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। रिश्वतखोरी की मिल रही शिकायत ऊपर विजिलेंस तुरंत एक्शन ले रही है। 

रिश्वतखोरी के मामलों में विजिलेंस कई अधिकारियों को रंगे हाथ दबोच चुकी है। आज फिर विजिलेंस ने कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा।

छापे के दौरान विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार  रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। 

मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts