पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एसजीआरआरयू में एंब्रेस इक्विटी की थीम पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, भूमिका पाल रही प्रथम

August 27, 2024
in पर्वतजन
एसजीआरआरयू में एंब्रेस इक्विटी की थीम पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, भूमिका पाल रही प्रथम
ShareShareShare

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के कला एवं शिल्प क्लब द्वारा मंगलवार को इंटर स्कूल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के  समस्त 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा और इस महत्वपूर्ण विषय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की भूमिका पाल प्रथम रही, बीएससी आईटी की अनुष्का सैमुअल दूसरे और बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. यशबीर दीवान ने अपने संदेश मे सभी  छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक, डॉ. आर.पी. सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डाॅ. कंचन जोशी, नोडल अधिकारी, डाॅ. मालविका सती कंडपाल की उपस्थिति में हुआ।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कला एवं शिल्प क्लब द्वारा महिला समानता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य लिंग समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्र-छात्राओं में सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय एम्ब्रेस इक्विटी था, जो समावेशिता और समानता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ. कुमुद सकलानी, डीन एकेडमिक्स और डाॅ. सुमन विज, आईक्यूएसी निदेशक शामिल थीं। कार्यक्रम की समन्वयक, कला एवं शिल्प क्लब की प्रमुख, प्रो. बलबीर कौर थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Previous Post

बिग ब्रेकिंग : डीएम सोनिका ने इन तीन अधिकारीयों को सौंपी नई जिम्मेदारी ..

Next Post

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने और बचाने होंगे : अध्यक्ष सचिन जैन(मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन)

Next Post
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने और बचाने होंगे : अध्यक्ष सचिन जैन(मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन)

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने और बचाने होंगे : अध्यक्ष सचिन जैन(मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: राजस्व कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार। पहले दिन से ही चरमराई व्यवस्थाएं..
  • बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के नए डीएम बने मयूर दीक्षित। निकिता खंडेलवाल को टिहरी की जिम्मेदारी..
  • बिग एक्शन: दो IAS, एक PCS समेत 12 अफसर सस्पेंड…
  • महेंद्र सिंह नेगी निर्विरोध बने प्रदेश महामंत्री।जताया सहयोगियों के प्रति आभार
  • बड़ी खबर: इस दिन तक दस्तक देगा मानसून। कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!