बिग ब्रेकिंग : अरविंद केजरीवाल ने दिया सीएम पद से इस्तीफा..

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज शाम को उप राज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं आज ही दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री भी मिल गया। AAP विधायकों की बैठक में आज सर्वसम्मति से आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया, जब तक दिल्ली में दोबारा चुनाव नहीं हो जाता, तब […]

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज शाम को उप राज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं आज ही दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री भी मिल गया।

AAP विधायकों की बैठक में आज सर्वसम्मति से आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया, जब तक दिल्ली में दोबारा चुनाव नहीं हो जाता, तब तक के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का कार्यभार आतिशी ही संभालेंगी।

आपको बता दें कि जब केजरीवाल उप राज्यपाल वीके सक्सेना के दफ्तर अपना इस्तीफ़ा देने गए थे तब आतिशी भी उनके साथ मौजूद थी।

उपराज्यपाल को आप नेता आतिशी को नया मुख्यमंत्री चुने जाने की जानकारी भी दी गई है। आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के समर्थन पत्र को भी उपराज्यपाल को सौप दिया।

 

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts