बिग ब्रेकिंग : अरविंद केजरीवाल ने दिया सीएम पद से इस्तीफा..

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज शाम को उप राज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं आज ही दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री भी मिल गया।

AAP विधायकों की बैठक में आज सर्वसम्मति से आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया, जब तक दिल्ली में दोबारा चुनाव नहीं हो जाता, तब तक के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का कार्यभार आतिशी ही संभालेंगी।

आपको बता दें कि जब केजरीवाल उप राज्यपाल वीके सक्सेना के दफ्तर अपना इस्तीफ़ा देने गए थे तब आतिशी भी उनके साथ मौजूद थी।

उपराज्यपाल को आप नेता आतिशी को नया मुख्यमंत्री चुने जाने की जानकारी भी दी गई है। आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के समर्थन पत्र को भी उपराज्यपाल को सौप दिया।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts