बड़ी खबर : लड़की से मिलने आगरा से आए तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा..

रिपोर्ट: मुकेश कुमार
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल में लड़की से मिलने आगरा से आए तीन युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। उसके बाद मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को चौकी में पूछताछ के लिए ले गई है।
इधर पूर्व प्रधान हरीश भट्ट ने बताया कि शुक्रवार देर सायं स्थानीय लोगों को गांव में तीन युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए, उन्होंने तीनों युवकों को घेर लिया और उनसे पूछताछ की। एक युवक का आधार कार्ड चेक करने पर पता चला कि वह युवक आगरा से यहां लड़की के बुलावे पर आए हैं।
वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पूर्व ग्राम प्रधान हरीश भट्ट को दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मंडी चौकी को इसकी सूचना दी गई। देर सायं पहुंची मंडी पुलिस तीनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। वही मंडी चौकी प्रभारी राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
इधर पूर्व प्रधान हरीश भट्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत में बने पंचायत घर में भी ताला तोड़कर कुछ लोग अवैध गतिविधि संचालित करते देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts