बड़ी खबर : लड़की से मिलने आगरा से आए तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा..

रिपोर्ट: मुकेश कुमार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल में लड़की से मिलने आगरा से आए तीन युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। उसके बाद मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को चौकी में पूछताछ के लिए ले गई है। इधर पूर्व प्रधान हरीश भट्ट ने बताया कि […]

रिपोर्ट: मुकेश कुमार
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल में लड़की से मिलने आगरा से आए तीन युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। उसके बाद मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को चौकी में पूछताछ के लिए ले गई है।
इधर पूर्व प्रधान हरीश भट्ट ने बताया कि शुक्रवार देर सायं स्थानीय लोगों को गांव में तीन युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए, उन्होंने तीनों युवकों को घेर लिया और उनसे पूछताछ की। एक युवक का आधार कार्ड चेक करने पर पता चला कि वह युवक आगरा से यहां लड़की के बुलावे पर आए हैं।
वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पूर्व ग्राम प्रधान हरीश भट्ट को दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मंडी चौकी को इसकी सूचना दी गई। देर सायं पहुंची मंडी पुलिस तीनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। वही मंडी चौकी प्रभारी राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
इधर पूर्व प्रधान हरीश भट्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत में बने पंचायत घर में भी ताला तोड़कर कुछ लोग अवैध गतिविधि संचालित करते देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts