हृदय विदारक घटना, यहाँ 7 दिन की नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली..

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार

बागेश्वर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़ दिया गया था। जिसे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बागेश्वर के ठाकुरद्वारा वार्ड के नरसिंह मन्दिर के पास एक 7 दिन की नवजात बच्ची को पोलीथीन में लपेटकर झाड़ी में फैकने का मामला सामने आया है। सोमवार की दोपहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आप पास के लोगों को बच्ची की रोने की आवाज आई। लोगो ने जाकर देखा तो पोलीथीन से बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाल कैलाश सिंह नेगी अपने टीम के साथ पहुंचे। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहां की उनके द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर दीपाली ने बताया की अभी बच्ची स्वस्थ लग रही है। प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है, फिलहाल हालत स्थिति स्थिर है। अभी बच्ची को निगरानी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts