हृदय विदारक घटना, यहाँ 7 दिन की नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली..

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार बागेश्वर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़ दिया गया था। जिसे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बागेश्वर के ठाकुरद्वारा वार्ड के नरसिंह मन्दिर के पास एक 7 दिन की नवजात […]

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार

बागेश्वर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़ दिया गया था। जिसे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बागेश्वर के ठाकुरद्वारा वार्ड के नरसिंह मन्दिर के पास एक 7 दिन की नवजात बच्ची को पोलीथीन में लपेटकर झाड़ी में फैकने का मामला सामने आया है। सोमवार की दोपहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आप पास के लोगों को बच्ची की रोने की आवाज आई। लोगो ने जाकर देखा तो पोलीथीन से बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाल कैलाश सिंह नेगी अपने टीम के साथ पहुंचे। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहां की उनके द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर दीपाली ने बताया की अभी बच्ची स्वस्थ लग रही है। प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है, फिलहाल हालत स्थिति स्थिर है। अभी बच्ची को निगरानी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts