उपलब्धि: अल्मोड़ा के पंकज जोशी ने बढ़ाया मान, बने गुजरात के मुख्य सचिव…

अल्मोड़ा जिले के एक छोटे से गांव मुझोली में जन्मे पंकज जोशी को गुजरात का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल अल्मोड़ा जिले, बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। पंकज जोशी मूल रूप से द्वाराहाट के मुझोली गांव के निवासी […]

अल्मोड़ा जिले के एक छोटे से गांव मुझोली में जन्मे पंकज जोशी को गुजरात का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल अल्मोड़ा जिले, बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।
पंकज जोशी मूल रूप से द्वाराहाट के मुझोली गांव के निवासी हैं। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री हासिल की और इसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक पूरा किया।
वर्ष 1989 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए हुआ था। अब उन्हें गुजरात का मुख्य सचिव बनने का गौरव प्राप्त हुआ है, जो उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
उनके परिवार का भी क्षेत्र में खासा प्रभाव है। उनके चचेरे भाई महेश चंद्र जोशी और खजान चंद्र जोशी रानीखेत के जाने-माने व्यवसायी हैं। पंकज जोशी के पिता, डॉ. हरीश चंद्र जोशी, पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts